Annual Sports Meet 2022 – Closing Ceremony

Annual Sports Meet 2022 – Closing Ceremony

खेलोत्सव में कुसुम पब्लिक स्कूल के चेयरमैन चाँदवीर जी , इलाहाबाद पूर्व बैंक अधिकारी अरविन्द शर्मा जी , इंजीनियर अलोक कुमार , नविन कुमार , मनिंदर

विहान आदि की उपस्थिति सराहनीय रही | मंच संचालन सागर कन्नौजिया , प्रिया तोमर ने संयुक्त रूप से किया तथा स्कोर बोर्ड शुभम् व लतिका ने संभाला | कार्यक्रम को सफल बनाने में साक्षी , दीपिका शर्मा , वैशाली अरोरा , मीनू शर्मा , नीति चौधरी , नरेश मालिक , रीना चौधरी , पायल एबट , राधिका शर्मा , पारुल चौधरी , दीपा चौधरी , आँचल , कनिका , इशिका अहलावत , मीना कुमारी , शिखा बाली , सचिन शर्मा , कपिल राणा आदि का भरपूर सहयोग रहा |

खेलोत्सव के मुख्य आकर्षण |

  • ‘तिरंगा-सलामी’ की प्रस्तुति ने देशभक्ति के जज्बे को ऊंचाईयाँ प्रदान कीं  पूरे खेल वार्षिकोत्सव में भारतीय संस्कृति के रंग बिरंगे नज़ारे देखने को मिले
  • कक्षा नौ के रक्षित सिवाच ने सी.बी.एस.ई. क्लस्टर की जोनल जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया  वेद इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व विद्यार्थी दिव्यांश चौधरी ने टेक्निकल एंट्री में लेफ्टिनेन्ट बन किया विद्यालय के नाम रौशन
  • चार सदनीय मार्च पास्ट ने मोहा मन
  • स्कूल के बैंड की धुनों ने बाँधा समा
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों में हरियाणवी तथा पंजाबी लोकनृत्य व गीतों पर उपस्थित जन झूम उठे

सड़क पुनर्निर्माण की उठी मांग

वेद इंटरनेशनल स्कूल के 11 वें वार्षिक खेलोत्सव के समापन के अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने एन.एच. 58 (सिवाया-भराला) मार्ग के 700 मीटर टुकड़े के क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा उठाया व इसके पुनर्निर्माण की मांग भी पुरजोर ढंग से उठाई | मांग रखने वालों में दिव्यांश , बलजोर सिंह , प्रमेन्द्र सागर तथा अमित कुमार मुख्य रहे |

ये रहे मुख्य विजेता

  • 11 वें वार्षिक खेलोत्सव में लगभग 900 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया
  • चार सदनों में गाँधी, नेहरु, पटेल व टैगोर में ओवरआल चैंपियन 2022 बना गांधी

सदन

अंत में विद्यालय की संस्थापिका संतोष देवी , चेयरमैन अजीत कुमार , चेयरपर्सन बेबी विहान , निदेशक प्रशासन सलीम जी , विद्यालय के सांस्कृतिक समन्यवयक प्रमेन्द्र सागर, प्रधानाचार्या श्रीमती मनोज गुप्ता जी व अनंत विहान ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया |

Recent Posts

Ved International School