Republic Day Celebrations 2024

Republic Day Celebrations 2024

आज गणतंत्र दिवस के शुभावसर पर सिवाया स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल में विस्मयोचित व भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस दिवस को बच्चो ने बड़े ही अनुशासित व अनुपम ढंग से प्रस्तुत किया | कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल चेयरमैन अजित कुमार , निदेशक प्रशासन सलीम जी , और स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती मनोज गुप्ता ने स्कूल प्रांगण में ध्वज फहराकर और ओजपूर्ण नारे लगाकर किया | इस अवसर पर बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ ऑनलाइन

मंच पर दी | जिसमे बच्चों ने अनेक मनमोहक नृत्य , कविताएँ, संभाषण , गीत , शिक्षाप्रद व ज्ञानोचित लघु नाटिकाएँ प्रस्तुत की | जिसमे कक्षा एक से लेकर बारहवीं तक बच्चों ने अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता दिखाई | अखिलेश मिश्रा , अर्जुन , अमित आदि ने अपनी विचाराभिव्यक्ति से सबको प्रेरित किया |

इसके पश्चात स्कूल चेयरमैन अजित कुमार जी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए अपनी विचारोक्ति में कहा कि गणतंत्र हमारे देश की सुदृढ़ व विशाल शासन प्रणाली की आधारशिला है क्योकि संविधान में सभी नागरिको को समान अधिकार व समान कर्तव्य मिले हैं | अतः जाति धर्म के आधार पर कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा नहीं है | उन्होंने बच्चो को अपने देश के प्रति पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी की शपथ दिलाई व शिक्षा के साथ-साथ सत्यता के मार्ग पर भी चलने का आग्रह किया |

इसके पश्चात निदेशक प्रशासन सलीम जी ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि माननीय श्री भीमराव आंबेडकर जी द्वारा रचित संविधान अपने आप में एक अनूठी और बेमिसाल शासन प्रणाली है |अतः सभी नागरिको का कर्त्तव्य बनता है कि हम सभी अपनी मर्यादा में रहकर एक सुसंगठित समाज का निर्माण करें और देश के विकास में योगदान दे |

अंत में प्रधानाचार्या श्रीमति मनोज गुप्ता जी ने सभी को गणतंत्र दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए सभी को बधाई दी और बच्चों द्वारा मंच पर दी गई सभी प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की |

कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकगणों का महतवपूर्ण योगदान रहा |

एक दौड़ देश के नाम

दिनांक 26 /01/2024 दिन शुक्रवार को वेद स्पोर्टस एकेडमी के बच्चे अमित, उज्जवल , मनीष, हिमांशु , अनुज , भूरे , निशान्त , आकाश , मयंक व अक्षय ने कोच रविंद्र कुमार जी के सफल निर्देशन में ग्राम – भराला से दिल्ली इंडिया गेट तक पैदल दौड़ लगाई तथा दिल्ली में इंडिया गेट पर जाकर ध्वज फहराया ।

इस दौड़ का प्रमुख उद्देश्य बच्चों में सहभागिता की भावना ‘ देश प्रेम का जज्बा ‘ दृढ़ इच्छाशक्ति व देश के लिए कुछ करने की इच्छा को जागृत करना है ।विद्यालय एकेडमी आगमन पर सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ । कोच रविंद्र कुमार जी के साथ -साथ विद्यालय चेयरमैन अजीत कुमार जी विद्यालय निदेशक सलीम जी । प्रधानाचार्या मनोज गुप्ता जी व सभी शिक्षक गणों ने उनका मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Recent Posts

Ved International School